
शहर में लगा जाम, फंसे रहे सैकड़ों वाहन
Amroha News - गजरौला में बुधवार को इंदिरा चौक और खाद गुर्जर चौराहे पर लंबा जाम लग गया। सैकड़ों वाहन फंस गए और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस भी बेबस नजर आई। चौपला पर यातायात व्यवस्था बेहतर हो गई है, लेकिन इंदिरा चौक पर जाम की समस्या बढ़ गई है।
गजरौला, संवाददाता। शहर में बुधवार को फिर से इंदिरा चौक व खाद गुर्जर चौराहे पर लंबा जाम लग गया। सैकड़ों वाहन जाम में फंस गए। लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम के आगे पुलिस भी बेबस दिखी। शहर में चौपला पर रोजाना दिन में कई बार जाम लगता है। घंटों तक जाम लगने से वाहन चालकों संग राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। एंबुलेंस व अन्य आपातकालीन वाहन भी फंस जाते हैं। एसपी के निर्देश पर चौपला पर यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए बेरिकेडिंग के साथ ही यातायात पुलिस की तैनाती की गई है। वहां जाम की समस्या कम हो गई है।
लेकिन शहर के इंदिरा चौक पर जाम की स्थिति बढ़ गई है। रोजाना जाम लग जाता है। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार को भी इंदिरा चौक पर दिन में कई बार जाम लगा। फंसे लोगों को परेशानी हुई। भानपुर मार्ग पर भी भीषण जाम के हालात रहे। कुल मिलाकर बुधवार को लगने वाले जाम का खामियाजा लोगों को उठाना पड़ा। शहर से बाहर निकलने वाले सभी मार्गों पर जाम से लोगों को हाईवे तक जाने में भी दिक्कत हुई। इस बावत टीएसआई अनुज मलिक ने बताया कि वाहनों की संख्या अचानक बढ़ने पर जाम की स्थिति बनती है, जल्द समस्या का समाधान किया जाएगा।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




