ट्रैक्टर की टक्कर से बिजली का खंभा टूटकर मकान पर गिरा

Newswrap हिन्दुस्तान, अमरोहा
share

Amroha News - हसनपुर में ईद-उल-अजहा पर ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से बिजली का खंभा गिर गया। गनीमत रही कि बिजली नहीं आ रही थी। तीन घंटे तक बिजली ठप रही और अफरातफरी का माहौल रहा। मोहल्लेवासियों का कहना है कि ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आकर खंभा गिरा, जिससे बिजली विभाग को दुरुस्ती में समय लगा।

ट्रैक्टर की टक्कर से बिजली का खंभा टूटकर मकान पर गिरा

हसनपुर, संवाददाता। ईद-उल-अजहा पर नगर के मुस्लिम मोहल्ला कंकर वाले कुआं के नजदीक गुरुवार सुबह ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से बिजली का खंभा तिरछा होकर मकान पर गिर गया। गनीमत रही कि इस दौरान बिजली नहीं आ रही थी वरना बड़ा हादसा हो सकता था। करीब तीन घंटे तक बिजली ठप रही। मौके पर काफी देर तक अफरातफरी रही।

मोहल्लेवासियों की राय

मोहल्लेवासियों का कहना है कि सुबह के वक्त नगर पालिका द्वारा कूड़ा उठाने वाले ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आकर खंभा गिरा। इसके साथ ही मोहल्ले की बिजली ठप हो गई। बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची व खंभा एवं लाइन दुरुस्त करने में जुट गई। कहा जा रहा है कि संकरी गली से ट्रैक्टर-ट्राली गुजरते वक्त हादसा हुआ। मामले में कोई कानूनी कार्रवाई नहीं हुई। करीब तीन घंटे बाद मोहल्ले की बिजली दुरुस्त कर दी गई। इसके पहले ईद-उल-अजहा पर बिना बिजली लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

Voice of UP

हादसे का समय

बताया जा रहा है कि जिस वक्त हादसा हुआ लोग पशुओं की कुर्बानी की तैयारी कर रहे थे। मोहल्ले में खासी भीड़ जमा थी। नजदीक ही चाय की दुकान के स्वामी नफीस अहमद ने बताया कि कई लोग खंभे के नजदीक खड़े थे। गनीमत रही कि खंभा बराबर की दीवार पर टिक गया। इस बावत बिजली विभाग के एसडीओ मिथलेश कुमार ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से खंभा तिरछा होकर दीवार पर टिक गया था। मामले में कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

ईद-उल-अजहा पर बिजली का खंभा क्यों गिरा?
ईद-उल-अजहा पर नगर के मुस्लिम मोहल्ला में ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से बिजली का खंभा गिर गया।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।