Tractor-Trailer Accident on National Highway Four Injured Due to Brake Failure हादसा :: हाईवे पर बेकाबू होकर ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्राली पलटी, चार घायल, Amroha Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsAmroha NewsTractor-Trailer Accident on National Highway Four Injured Due to Brake Failure

हादसा :: हाईवे पर बेकाबू होकर ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्राली पलटी, चार घायल

Amroha News - गजरौला, संवाददाता। नेशनल हाईवे पर ब्रेक फेल होने पर ईंटो से भरी बेकाबू ट्रैक्टर ट्राली पलट गई। जिससे उस पर सवार चार लोग घायल हो गए। चारों घायलों को

Newswrap हिन्दुस्तान, अमरोहाMon, 30 Dec 2024 12:35 AM
share Share
Follow Us on
हादसा :: हाईवे पर बेकाबू होकर ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्राली पलटी, चार घायल

नेशनल हाईवे पर ब्रेक फेल होने पर ईंटो से भरी बेकाबू ट्रैक्टर ट्राली पलट गई। जिससे उस पर सवार चार लोग घायल हो गए। चारों घायलों को निजी अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चारों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। सम्भल जनपद के असमोली निवासी मोहम्मद हसन, जुनैद, शिवम व रोहित शनिवार की रात ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्राली लेकर सिहाली जांगीर जा रहे थे। नेशनल हाईवे पर गजरौला के निकट ओवरब्रिज पर अचानक ट्रैक्टर के ब्रेक फेल हो गए। जिससे ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर हाईवे से सर्विस मार्ग पर पलट गई। ट्राली पर सवार चारों लोग घायल हो गए। आसपास के लोग जमा हुए। जानकारी मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। लोगों की मदद से घायलों को पास के ही निजी अस्पतााल में भर्ती कराया गया। चिकित्सक ने चारों की हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस ने वहां से ट्रैक्टर ट्राली को हटवाया। जानकारी मिलने पर घायलों के परिवार वाले भी अस्पताल पहुंच गए थे। प्रभारी निरीक्षक सनोज प्रताप ने ट्रैक्टर के ब्रेक फेल होने पर हादसा होने की बात कही।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।