Amroha News: हादसे में दो शिक्षिकाओं समेत तीन महिलाएं घायल

हिन्दुस्तान, अमरोहा
Follow us on Google News
share

Amroha News: गजरौला में मंगलवार को हसनपुर मार्ग पर एक हादसे में दो शिक्षिकाएं और एक सड़क पार कर रही महिला घायल हो गईं। शिक्षिकाएं स्कूटी पर थीं जब उनकी टक्कर एक ई-रिक्शा से हुई। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां एक शिक्षिका की हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर रेफर किया गया।

Amroha News:  हादसे में दो शिक्षिकाओं समेत तीन महिलाएं घायल

Amroha News: गजरौला। हसनपुर मार्ग पर मंगलवार को हादसे में दो शिक्षिकाओं समेत तीन महिलाएं घायल हो गईं। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। एक शिक्षिका की हालत गंभीर देख चिकित्सक ने हायर सेंटर रेफर किया।शहर के सुल्ताननगर मोहल्ला निवासी शिक्षिका अलका व एमडीए कॉलोनी निवासी ऋचा बालियान की प्राथमिक विद्यालय मनौटा में तैनाती है। मंगलवार सुबह दोनों शिक्षिकाएं एक स्कूटी पर सवार होकर स्कूल जा रही थीं। सिहाली जागीर के निकट ई-रिक्शा व स्कूटी की आमने सामने की टक्कर हो गई। हादसे में स्कूटी सवार दोनों शिक्षिकाएं घायल हो गईं। वहीं सड़क पार कर रही सुमित्रा निवासी नवादा घायल हो गईं।

घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। चिकित्सक ने अलका की हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया। घायलों के परिवार वाले भी अस्पताल पहुंच गए। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने तहरीर मिलने पर कार्रवाई की बात कही।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।