ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश अमरोहामारपीट के मामलों में आठ लोगों का शांति भंग में चालान

मारपीट के मामलों में आठ लोगों का शांति भंग में चालान

चन्दौसी। तहसील क्षैत्र के थाना कुढ़फतेहगढ़ पुलिस ने अलग-अलग मारपीट के मामलों में आठ लोगों को गिरफ्तार कर शांतिभंग में चालान किया है। थाना प्रभारी...

मारपीट के मामलों में आठ लोगों का शांति भंग में चालान
हिन्दुस्तान टीम,संभलWed, 26 May 2021 07:40 PM
ऐप पर पढ़ें

चन्दौसी। तहसील क्षैत्र के थाना कुढ़फतेहगढ़ पुलिस ने अलग-अलग मारपीट के मामलों में आठ लोगों को गिरफ्तार कर शांतिभंग में चालान किया है। थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह ने बताया थाना क्षेत्र के ग्राम रतनपुर निवासी मुनीश कुमार प्रमोद कुमार पुत्र गण चंद्रपाल, प्रवेद्र पुत्र सुरेश, सुभाष, रामबाबू, आदित्य पुत्र गण सतपाल में पारिवारिक विवाद के चलते मारपीट हो गई। सूचना पाकर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और झगड़ा कर रहे लोगों को गिरफ्तार कर थाने ले आयी। वहीं दूसरा मामला अमरपाल पुत्र सोरन निवासी बोंडा फिरोजपुर व जितेंद्र पुत्र राजेंद्र निवासी अटवा झगड़े पर उतारू थे। सभी गिरफ्तार आठ लोगों का शांति भंग में चालान किया गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें