Amroha News: तंबू निर्माण में ईगल टोली रही प्रथम
Amroha News: स्थानीय शिव इंटर कालेज में तीन दिवसीय स्काउट एवं गाइड प्रशिक्षण शिविर का समापन हुआ। प्रशिक्षण में विद्यार्थियों को विभिन्न गतिविधियों का व्यवहारिक ज्ञान दिया गया, जिसमें तंबू लगाने, गांठें बांधने और प्राथमिक सहायता जैसे कौशल शामिल थे। प्रधानाचार्य ने शिविर का निरीक्षण किया और विद्यार्थियों को स्काउटिंग के महत्व के बारे में बताया।

Amroha News: स्थानीय शिव इंटर कालेज में आयोजित तीन दिवसीय स्काउट एवं गाइड प्रशिक्षण शिविर का शनिवार को समापन हुआ। ट्रेनिंग काउंसलर अमन कुमार व कुमारी हिना ने विद्यार्थियों को स्काउट एवं गाइड की विभिन्न गतिविधियों का व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया। विभिन्न प्रकार की गांठें एवं बंधन लगाने, मीनारों का निर्माण करने, तंबू लगाने, विषम परिस्थितियों में टेंट स्थापित करने का प्रशिक्षण भी दिया गया। प्रशिक्षकों ने विद्यार्थियों को विपरीत परिस्थिति में धैर्य, साहस और विवेक के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया। हृदयघात या किसी व्यक्ति के मूर्छित हो जाने पर प्राथमिक सहायता के रूप में सीपीआर देने की विधि भी समझाई।
प्रधानाचार्य शरद कुमार शर्मा ने विद्यालय स्टाफ के साथ शिविर का निरीक्षण किया। स्काउट अध्यापक नरेंद्र कुमार ने विद्यार्थियों को स्काउटिंग के महत्व की जानकारी दी। तंबू निर्माण में ईगल टोली ने प्रथम स्थान, कमल टोली द्वितीय, वोल्फ टोली तृतीय स्थान पर रही।

