मामा के घर आए तीन भाईयों की पिटाई, दो बुरी तरह लहूलुहान
Amroha News - हसनपुर में मामा के घर आए तीन भाईयों की पिटाई की गई। गौतम और रवि गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की शिकायत कोतवाली पुलिस में दी गई है, जो जांच कर रही है। घायल भाईयों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया। मामला भूमि विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है।

हसनपुर, संवाददाता। मामा के घर आए तीन भाईयों की पिटाई कर दी गई। दो भाई बुरी तरह लहूलुहान हो गए। मामले में कोतवाली पुलिस को तहरीर दी गई है। पुलिस जांच-पड़ताल कर रिपोर्ट दर्ज कर रही है।जानकारी के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र के गांव डगरपुरी निवासी ऋषिपाल सिंह ने कोई संतान न होने पर अपने चकौरी निवासी भांजे इंद्रपाल को गोद ले रखा है। सोमवार शाम इंद्रपाल अपने सगे भाई गौतम व चचेरे भाई रवि के संग मामा के घर पहुंचा था। आरोप है कि इस दौरान मामा के भाई के बेटों ने चार अन्य साथियों के संग मिलकर गौतम, रवि व ऋषिपाल की पिटाई कर दी।
रॉड के प्रहार से गौतम व रवि बुरी तरह लहूलुहान हो गए। खबर लगते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद गौतम व रवि को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। कोतवाली में तहरीर दी गई। बताया जा रहा है कि ऋषिपाल के नाम पांच बीघा कृषि भूमि है। उसके परिवार के लोगों का मानना है कि अगर इंद्रपाल यहां रूका तो भूमि उसके नाम चली जाएगी। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली राजेश कुमार तिवारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। घायलों का मेडिकल कराया गया है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


