मंदिर का ताला तोड़कर चांदी का छत्र व दान पात्र चोरी
Amroha News - -प्राचीन चाकेश्वर मंदिर का मामला, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना -प्राचीन चाकेश्वर मंदिर का मामला, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना-प्राचीन चाकेश्वर म

प्राचीन चाकेश्वर मंदिर का ताला तोड़कर चोरों ने चांदी का छत्र व दान पात्र चोरी कर लिया। घटना रविवार रात की बताई जा रही है। चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। क्षेत्र के प्राचीन चाकेश्वर झारखंडी महादेव मंदिर में चोरों ने रविवार रात ताला तोड़ा व अंदर माता के थान पर चांदी का छत्र चोरी कर लिया। इसके अलावा दान पात्र भी चोरी करके ले गए। सोमवार सुबह पुजारी नीरज गिरि मंदिर की सफाई करने के लिए उठे तो ताला टूटा देख शोर मचा दिया। पुजारी के मुताबिक छत्र करीब एक किलो चांदी का था, जिसकी कीमत लगभग तीन लाख रुपये है।
दान पात्र में भी लगभग पांच हजार रुपये थे। जानकारी होने पर वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी की। सीओ अजंलि कटारिया ने बताया कि मामले में पुजारी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में घटना रिकार्ड हुई है, उसी की मदद से चोरों की तलाश की जा रही है। घटना का जल्द खुलासा किया जाएगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



