Hindi NewsUttar-pradesh NewsAmroha NewsThieves Steal Jewelry and Cash from Businessman s Home During Family Wedding
शादी में गए कारोबारी के घर से नकदी-जेवरात चोरी किए

शादी में गए कारोबारी के घर से नकदी-जेवरात चोरी किए

संक्षेप:

Amroha News - अमरोहा में चोरों ने कारोबारी मुबारक अली के घर लाखों रुपये के जेवरात और नकदी चुरा ली। घटना उस समय हुई जब परिवार शादी समारोह में गया था। पुलिस को संदेह है कि चोरी परिवार के किसी सदस्य ने की है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Nov 22, 2025 12:51 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अमरोहा
share Share
Follow Us on

अमरोहा, संवाददाता। चोरों ने कारोबारी के घर को निशाना बनाकर लाखों रुपये कीमत के जेवरात और नकदी चोरी कर ली। घटना को तब अंजाम दिया जब परिवार एक शादी समारोह में गया था। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस को परिवार के ही किसी सदस्य पर चोरी करने का शक है। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला इकरार नगर में मुबारक अली का परिवार रहता है। पहले वह सऊदी अरब में नौकरी करते थे लेकिन अब यहीं परिवार के साथ में रहते हैं। बीती छह नवंबर को मुबारक अली की साली की शादी थी। लिहाजा, वह पत्नी और परिवार के अन्य लोगों के साथ बिजनौर जिले के नूरपुर थाना क्षेत्र के गांव चांगीपुर पुरैनी में अपनी ससुराल गए हुए थे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

शादी निपटने के बाद 10 नवंबर को जब वह घर वापस लौटे तो कमरे के ताले टूटे हुए थे। अलमारी का सारा सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवरात और दो लाख रुपये गायब थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की। करीब 15 दिन से छानबीन में जुटी पुलिस ने अब मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है। प्रथम दृष्टया पुलिस को परिवार के ही किसी सदस्य पर चोरी करने का शक है।