Amroha News: घर से इनवर्टर-बैटरी चोरी, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए आरोपी

हिन्दुस्तान, अमरोहा
Follow us on Google News
share

Amroha News: गुरुवार रात ख्यालीपुर ढाल में चोरों ने एक मकान से इनवर्टर और बैटरी चुरा ली। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई, जिसमें बाइक पर दो लोग चोरी का सामान ले जाते हुए नजर आ रहे हैं। पीड़ित परिवार ने पिछले एक महीने में चोरियों की बढ़ती संख्या की शिकायत की है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

Amroha News: घर से इनवर्टर-बैटरी चोरी, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए आरोपी

Amroha News: चोरों ने गुरुवार रात थाना क्षेत्र के गांव ख्यालीपुर ढाल में एक मकान से इनवर्टर व बैटरी चोरी कर ली। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। आरोपी चोरी किया गया सामान बाइक पर ले जाते दिखाई दे रहे हैं। पुलिस तहरीर के आधार पर जांच में जुटी है। जानकारी के अनुसार गांव निवासी भरत सिंह खड़गवंशी परिवार के साथ गुरुवार घर में सो रहे थे। देर रात किसी समय चोर उनके घर के अंदर घुसे व इनवर्टर बैटरी चोरी कर ली। शुक्रवार सुबह पीड़ित परिवार को इसकी जानकारी हुई। शोर होने पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली।

बताया जा रहा है कि एक फुटेज में बाइक सवार दो लोग इनवर्टर-बैटरी रखकर ले जाते नजर आ रहे हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी। वहीं पीड़ित ने बीते एक महीने से लगातार चोरी की घटनाएं बढ़ने की बात कही। बताया कि इससे पहले उनके खेत पर ट्यूबवेल से बाइक, मोबाइल व बैटरी भी चोरी हो चुकी है, खुलासा नहीं हो सका है। प्रभारी निरीक्षक पंकज तोमर ने आरोपियों को जल्द पकड़ने की बात कही।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsअमरोहाAmroha News: घर से इनवर्टर-बैटरी चोरी, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए आरोपी