फैक्ट्री कर्मी समेत दो घरों में चोरी करने वाले आरोपियों का नहीं लगा सुराग

Feb 23, 2026 12:37 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अमरोहा
share

Amroha News - फैक्ट्री कर्मी नितीश सरोज और उनके पड़ोसी चंद्रमणि के घर से चोरों ने कुल चार लाख रुपये का सामान चोरी किया है। चोरी की वारदात 9 फरवरी की रात हुई जब दोनों काम पर गए थे। पुलिस अभी तक चोरों का कोई सुराग नहीं लगा पाई है और पिछले माह हुई शिक्षिका के घर की चोरी का भी खुलासा नहीं हुआ है।

फैक्ट्री कर्मी समेत दो घरों में चोरी करने वाले आरोपियों का नहीं लगा सुराग

फैक्ट्री कर्मी समेत दो घरों के ताले तोड़कर दस हजार रुपये की नकदी समेत करीब चार लाख रुपये कीमत का सामान चोरी करने वाले चोरों का कोई सुराग थाना पुलिस को नहीं लग सका है। वहीं बीते माह शिक्षिका के घर हुई चोरी की वारदात का खुलासा भी पुलिस नहीं कर सकी है। नगर के मोहल्ला अतरपुरा निवासी नितीश सरोज स्थानीय एक निजी फैक्ट्री में काम करते हैं। उनका पड़ोसी चंद्रमणि भी किसी निजी कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड है। दोनों ही बीती नौ फरवरी की रात अपने घरों के ताले लगाकर काम करने फैक्ट्री गए थे। इसी बीच रात में किसी समय चोरों ने नितीश के घर का ताला तोड़कर सेफ में रखी 10 हजार रुपये की नकदी व सोने-चांदी के जेवरात समेत करीब तीन लाख रुपये कीमत का सामान चोरी कर लिया।

इसके बाद चोरों ने पड़ोसी चंद्रमणि के घर का ताला तोड़ा वहां से भी करीब एक लाख रुपये कीमत का सामान चोरी कर लिया। चोरी की दोनों वारदातों को अंजाम देने वाले चोरों का अभी तक कुछ सुराग नहीं लग सका है। वहीं बीते माह नगर निवासी शिक्षिका के घर में हुई चोरी की वारदात का खुलासा भी पुलिस अभी तक नहीं कर सकी है। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि जांच चल रही है, जल्द घटनाओं का खुलासा किया जाएगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।