Amroha News: मंदिर के ताले तोड़कर इनवर्टर-बैटरी व दान पात्र चोरी

हिन्दुस्तान, अमरोहा
Follow us on Google News
share

Amroha News: हसनपुर के गांव बाईखेड़ा गंगाचोली में स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर में चोरों ने ताले तोड़कर बैटरी, इन्वर्टर और दान पात्र से नकदी चुरा ली। घटना की जानकारी यूपी 112 को दी गई और पुलिस को तहरीर दी गई है। पुजारी ने सुबह देखा कि मंदिर के ताले टूटे हुए हैं।

Amroha News: मंदिर के ताले तोड़कर इनवर्टर-बैटरी व दान पात्र चोरी

Amroha News: हसनपुर। कोतवाली क्षेत्र के गांव के लिंक मार्ग पर स्थित मंदिर के ताले तोड़कर चोरों ने इनवर्टर, बैटरी व दान पात्र चोरी कर लिया। सूचना पर पहुंची यूपी 112 ने घटना की जानकारी की। तहरीर पुलिस को दी गई है।कोतवाली क्षेत्र के गांव बाईखेड़ा गंगाचोली लिंक मार्ग स्थित लाल कुंए वाले लक्ष्मी नारायण मंदिर में बुधवार देर रात चोरों ने ताले तोड़कर बैटरी, इन्वर्टर चोरी कर लिया। चोरों ने मंदिर गेट पर लगा दान पात्र का ताला तोड़कर उसमें रखी नकदी भी चोरी कर ली। गुरुवार सुबह पुजारी श्याम आश्रम दंडी स्वामी मंदिर की सफाई करने पहुंचे तो ताले टूटे देख होश उड़ गए।

सूचना ग्रामीणों के अलावा समिति पदाधिकारियों को दी। यूपी 112 ने घटना की जानकारी की। एसआई सुभाष बालियान ने बताया कि मंदिर में चोरी की सूचना मिली है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।