ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश अमरोहाशादी के पांच महीने बाद ही युवक ने फांसी लगाकर दे दी जान

शादी के पांच महीने बाद ही युवक ने फांसी लगाकर दे दी जान

घरेलू क्लेश से परेशान युवक ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जानकारी के अनुसार क्षेत्र...

शादी के पांच महीने बाद ही युवक ने फांसी लगाकर दे दी जान
हिन्दुस्तान टीम,अमरोहाMon, 19 Oct 2020 03:31 AM
ऐप पर पढ़ें

घरेलू क्लेश से परेशान युवक ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जानकारी के अनुसार क्षेत्र के गांव गादीखेड़ा की मंढाईयों निवासी 22 वर्षीय सौरभ पुत्र सुंदरलाल मजदूरी करता था। रविवार देर शाम उसने घर में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों को जानकारी होने पर कोहराम मच गया। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों से पूछताछ की। थाना प्रभारी निरीक्षक अमर सिंह के मुताबिक सौरभ का शव फांसी पर लटका हुआ मिला है। संभवत उसने आत्महत्या की है। मौत का कारण जानने का प्रयास किया जा रहा है। प्रथम दृष्टया पारिवारिक क्लेश का मामला सामने आया है।

पांच महीने पहले ही हुई थी शादी

सौरभ की शादी विवाह पांच महीने पहले बछरायूं थाना क्षेत्र के गांव ढ्योटि निवासी युवती के साथ हुआ था। मृतक के पिता सुंदरलाल के मुताबिक सौरभ रविवार को अपनी सुसराल से घर वापस आया था। जिसके बाद उसने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें