Amroha News: ट्रांसफार्मर में लगी आग, रात भर ठप रही 50 घरों की बिजली

हिन्दुस्तान, अमरोहा
Follow us on Google News
share

Amroha News: आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव गुरेठा में गांव के बाहर रखे ट्रांसफार्मर में रविवार शाम अचानक आग लग गई। इसके साथ ही 50 से अधिक घरों की बिजली गुल हो गई। ग्

Amroha News: ट्रांसफार्मर में लगी आग, रात भर ठप रही 50 घरों की बिजली

Amroha News: आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव गुरेठा में गांव के बाहर रखे ट्रांसफार्मर में रविवार शाम अचानक आग लग गई। इसके साथ ही 50 से अधिक घरों की बिजली गुल हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि लगातार एक घंटे से अधिक समय तक ट्रांसफार्मर में आग चलती रही। आग पर काबू नहीं पाया जाता तो कोई हादसा भी हो सकता था। सूचना पर ग्रामीणों ने बिजलीघर को फोन किया तो लाइन काटी गई। ग्रामीणों ने बालू रेत और मिट्टी से आग को बुझाया। इस मौके पर गांव के तमाम लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीण करन सिंह ने बताया कि ट्रांसफार्मर में आग लगने से करीब 50 घरों की बिजली रात भर ठप रही।

भीषण गर्मी में लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। विभागीय अधिकारियों से ट्रांसफार्मर बदलने की मांग की गई है। अवर अभियंता ने बताया कि ओवरलोड की वजह से ट्रांसफार्मर खराब हुआ है। ट्रांसफार्मर बदल कर आपूर्ति बहाल की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।