Amroha News: कार की टक्कर से बाइक सवार दो लोग घायल
Amroha News: कार की टक्कर से बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। दोनों घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना मिलने पर परिवार वाले भी अस्पताल पहुंच गए। चिकित्स

Amroha News: कार की टक्कर से बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। दोनों घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना मिलने पर परिवार वाले भी अस्पताल पहुंच गए। चिकित्सक ने दोनों की हाल गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया। बिजनौर जनपद के चांदपुर में स्थित बास्टा मार्ग निवासी कलीमुद्दीन व जुनैद रविवार की रात बाइक से दिल्ली से अपने घर वापस लौट रहे थे। गजरौला-मंडी धनौरा मार्ग पर अहरौला तेजवन के निकट पीछे से तेजगति के साथ आई कार ने ओवरटेक करते वक्त बाइक में टक्कर मार दी। जिसमें बाइक सवार दोनों लोग घायल हो गए।
हादसे के बाद चालक कार लेकर फरार हो गया। आसपास के लोग जमा हुए तथा घायलों को पास के ही निजी अस्पताल भर्ती कराया। परिवार वाले अस्पताल पहुंचे तथा घायलों को हायर सेंटर ले गए। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने तहरीर मिलने पर कार्रवाई करने की बात कही।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


