अमावस्या पर हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई आस्था की डुबकी
Amroha News - गजरौला, संवाददाता। अमावस्या पर शुक्रवार को क्षेत्र के बृजघाट व तिगरी गंगा धाम
अमावस्या पर शुक्रवार को क्षेत्र के बृजघाट व तिगरी गंगा धाम में हजारों श्रद्धालुओं ने स्नान कर पुण्य लाभ अर्जित किया। हर-हर गंगे के जयघोष से घाट गूंज उठे। पूरा क्षेत्र भक्तिमयी माहौल में डूबा नजर आया। श्रद्धालुओं ने स्नान के बाद पूजा-अर्चना कर परिवार व समाज में सुख, शांति संग समृद्धि की कामना की। तड़के श्रद्धालु गंगा स्नान करने के लिए पहुंचना शुरू हो गए। दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान राज्य के अलावा, मेरठ, हापुड़, अमरोहा, मुरादाबाद, संभल, रामपुर, बिजनौर आदि जिलों से आए श्रद्धालुओं ने भी गंगा स्नान किया। बहुत से श्रद्धालु गुरुवार रात ही बृजघाट पहुंच गए, जिन्होंने ब्रह्म मुहूर्त में स्नान किया।
गंगाघाटों के किनारे अनुष्ठान कराते हुए श्रद्धालुओं ने परिवार एवं समाज में सुख, शांति संग समृद्धि की कामना की व जरुरतमंदों को दान भी किया। पितृ शांति के लिए अनुष्ठान भी कराए। घाटों पर साधु-संतों और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। महिलाओं, बुजुर्गों में भी स्नान को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला। श्रद्धालुओं की सुरक्षा संग व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस-प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। घाटों पर पुलिस बल तैनात रहा। दिनभर श्रद्धालुओं का आगमन गंगा तट पर जारी रहा।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


