ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश अमरोहाबदमाशों ने डेयरी संचालक को बंधक बनाकर डेढ़ लाख रुपये की नगदी लूटी

बदमाशों ने डेयरी संचालक को बंधक बनाकर डेढ़ लाख रुपये की नगदी लूटी

बदमाशों ने डेयरी संचालक को बंधक बनाकर घर से नगदी और जेवरात सहित लाखों का सामान लूट लिया। विरोध करने पर तमंचे की बटों से पीटकर घायल कर दिया। जबकि घर...

बदमाशों ने डेयरी संचालक को बंधक बनाकर डेढ़ लाख रुपये की नगदी लूटी
हिन्दुस्तान टीम,अमरोहाSun, 01 Aug 2021 08:10 PM
ऐप पर पढ़ें

रजबपुर। संवाददाता

बदमाशों ने डेयरी संचालक को बंधक बनाकर घर से नगदी और जेवरात सहित लाखों का सामान लूट लिया। विरोध करने पर तमंचे की बटों से पीटकर घायल कर दिया। जबकि घर परिसर में खड़े पिलखन के पेड़ से बांध डाला। हथियारों से लैस छह बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया। बदमाशों के जाने के बाद पीड़ित के शोर मचाने पर परिजनों की आंख खुल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। घटना के बाद पूरे परिवार में दहशत का माहौल है।

लूटपाट की यह घटना रजबपुर थानाक्षेत्र के तुकलाबाद गांव की है। यहां पर स्वं मदनपाल सिंह का परिवार रहता है। उनके परिवार में पत्नी के अलावा दो बेटे आकाश और विकास हैं। आकाश की शादी हो चुकी है, उसकी पत्नी राजबाला भी साथ रहती है। आकाश गांव में ही दूूध की डेयरी चलाता है। आरोप के मुताबिक शनिवार की रात पूरा परिवार खाना सोया था। सास-बहू घर में नीचे सो रही थी, जबकि दोनों भाई छत पर सो रहे थे। रात्रि में करीब डेढ बजे आकाश शौच के लिए नीचे आया था। जैसे ही वह शौचालय की तरफ पहुंचा तभी तमंचों से लैस दो बदमाशों ने उसे बंधक बना लिया। उसे कपड़े और रस्सी से पिलखन के पेड़ से बांध दिया। जबकि चार बदमाशों ने घर के कमरे में रखी 1.50 लाख रूपए की नकदी और तीन सोने की अंगूठी, एक जोड़ी कुंडल, एक जोड़ी पाजेब, एक मंगलसूत्र और चैन लूट ली। इसके बाद पांच बदमाश गेट खोल कर निकल गए, जबकि एक बदमाश गेट बंद कर दीवार से कूदकर भागा। बदमाशों के जाने के बाद पीड़ित डेयरी संचालक ने शोर मचाया तो घर में सो रही परिजनों की आंख खुल गई। शोर सुनकर थोड़ी ही देर में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच पड़ताल की। वहीं बदमाशों की पिटाई से पीड़ित डेयरी संचालक को गुम और खुली चोटें आई हैं। थाना प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार त्यागी ने बताया कि चोरी की घटना की अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद जांच पड़ताल कर कार्रवाई की जाएगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें