अमरोहा में सप्ताहिक बाजार बंदी के चलते बंद रहा बाजार
अमरोहा शहर में मंगलवार को साप्ताहिक बाजार बंदी का पूर्ण असर देखा गया। मेडिकल स्टोर को छोड़ कर अधिकांश सभी प्रकार की दुकानें बंद रही। बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। बाजार बंद होने के कारण लोगों को...
हिन्दुस्तान टीम,अमरोहाTue, 15 Sep 2020 11:34 PM
ऐप पर पढ़ें
अमरोहा शहर में मंगलवार को साप्ताहिक बाजार बंदी का पूर्ण असर देखा गया। मेडिकल स्टोर को छोड़ कर अधिकांश सभी प्रकार की दुकानें बंद रही। बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। बाजार बंद होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। शनिवार और रविवार का प्रतिबंध समाप्त हो चुका है। दोनों दिन अब बाजार खुलने लगा है। लेकिन मंगलवार को साप्ताहिक बाजार बंद जारी है। शहर के व्यापारियों ने मंगलवार को साप्ताहिक बाजार बंदी का पालन करते हुए अपने प्रतिष्ठान बंद रहे। साप्ताहिक बाजार बंदी के चलते शहर में सन्नाटा पसरा रहा। बाजार बंदी के चलते लोगों को परेशानी का सामना भी करना पड़ा। हालांकि दोपहर बाद कुछ दुकानें खुली।