ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश अमरोहायुवकों को गोली मारने के आरोपी हमलावर फरार

युवकों को गोली मारने के आरोपी हमलावर फरार

नेशनल हाईवे पर दिनदहाड़े फायरिंग कर दो युवकों को गोली मारने के आरोपी हमलावरों को पुलिस नहीं पकड़ सकी है। आरोपियों की तलाश में दबिश दे रहीं पुलिस टीम...

युवकों को गोली मारने के आरोपी हमलावर फरार
हिन्दुस्तान टीम,अमरोहाWed, 04 Aug 2021 06:20 PM
ऐप पर पढ़ें

गजरौला। संवाददाता

नेशनल हाईवे पर दिनदहाड़े फायरिंग कर दो युवकों को गोली मारने के आरोपी हमलावरों को पुलिस नहीं पकड़ सकी है। आरोपियों की तलाश में दबिश दे रहीं पुलिस टीम खाली हाथ नजर आ रही हैं।

बीती 21 जुलाई को नेशनल हाईवे पर युवकों के दो गुटों के बीच विवाद हो गया था। एक पक्ष ने ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। गांव बस्तोरी निवासी निशांत व सदरपुर निवासी प्रिंस गोली लगने से गंभीर घायल हो गए थे। मामले में पुलिस ने गांव सलारपुर निवासी लकी, अर्जुन सिद्धू, अमन व पीपली दाउद निवासी प्रियांक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। मंगलवार रात पुलिस ने हमलावरों की धरपकड़ के लिए दबिश दी लेकिन सफलता नहीं मिली। गौरतलब है कि मामले के दो आरोपियों ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। फरार अर्जुन व प्रियांक की तलाश में पुलिस जुटी है। पुलिस अधिकारियों ने फरार दोनों आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार करने की बात कही।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें