ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश अमरोहादस हजार मतदान कार्मिक नहीं कर सकेंगे मतदान

दस हजार मतदान कार्मिक नहीं कर सकेंगे मतदान

पंचायत चुनाव में ड्यूटी करने वाले दस हजार से अधिक कर्मचारी इस बार अपने मत का प्रयोग नहीं कर सकेंगे। इस बार कर्मचारियों का पोस्टल मतदान नहीं कराया जा...

दस हजार मतदान कार्मिक नहीं कर सकेंगे मतदान
हिन्दुस्तान टीम,अमरोहाThu, 15 Apr 2021 11:41 PM
ऐप पर पढ़ें

गजरौला। हिन्दुस्तान संवाद

पंचायत चुनाव में ड्यूटी करने वाले दस हजार से अधिक कर्मचारी इस बार अपने मत का प्रयोग नहीं कर सकेंगे। इस बार कर्मचारियों का पोस्टल मतदान नहीं कराया जा रहा है। कर्मचारियों की माने तो ऐसा पहली बार होगा जब वह अपने मताधिकार का प्रयोग नहीं कर सकेंगे।

एक तरफ जहां चुनाव आयोग मताधिकार का प्रयोग करने के लिए मतदाताओं को प्रेरित कर रहा है तो वहीं दूसरी ओर 19 अप्रैल को होने वाले पंचायत चुनाव के मतदान में मदान कार्मिक मतदान नहीं कर सकेंगे। ऐसा इसलिए होगा कि इस बार कर्मचारियों का प्रशिक्षण एक बार हुआ है और समय इतना कम है कि अब पोस्टल बैलेट से मतदान कराना संभव नहीं है। 18 अप्रैल को पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों की ओर रवाना होंगी। बात अगर जिले की करें तो 1732 मतदान केंद्र हैं। इनमें 232 पोलिंग बूथ गजरौला ब्लाक में हैं। भले ही पोलिंग पार्टियां 18 अप्रैल को रवाना होंगी लेकिन तैयारियां अभी से शुरू कर दी गई हैं लेकिन ड्यूटी में लगे कर्मचारी अपने मतधिकार का प्रयोग कैसे करेंगे अभी स्थिति साफ नहीं हो सकी है। पिछले दिनों प्रशिक्षण के दौरान हुई ट्रेनिंग में कुछ कर्मचारियों ने अपना वोट डालने के बारे में प्रशिक्षक से जानकारी की तो उन्होंने भी संतोषजनक जबाव नहीं दिया। कर्मचारियों के अनुसार ऐसा पहली बार हो रहा है कि कर्मचारी अपने मत का प्रयोग नहीं कर सकेंगे।

रिजर्व में लगी ड्यूटी के कर्मचारी भी नहीं कर सकेंगे मतदान

गजरौला। कर्मचारियों की रिजर्व में भी ड्यूटी लगाई गई है। कोई कर्मचारी बीमार हो जाता है या कोई दूसरी समस्या हो जाती है तो ऐसी स्थिति में रिजर्व के कर्मचारियों की मदद से मतदान को पूरा कराया जाएगा। इसके लिए प्रशासन ने कई पोलिंग पार्टियों को रिजर्व में भी रखा है। ऐसे में पोलिंग पार्टी में शामिल कर्मचारियों को मतदान खत्म नहीं होने तक ब्लाक मुख्यालयों पर ही रहना होगा। रिजर्व ड्यूटी वाले कर्मचारी भी मतदान नहीं कर सकेंगे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें