Teenager s Attempted Rape Case Mother Files Complaint Against Accused सामान लेने गई किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास, एसपी के आदेश पर मुकदमा दर्ज, Amroha Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsAmroha NewsTeenager s Attempted Rape Case Mother Files Complaint Against Accused

सामान लेने गई किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास, एसपी के आदेश पर मुकदमा दर्ज

Amroha News - एक किशोरी के साथ दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। 25 अगस्त को दुकान से सामान खरीदने गई किशोरी को रास्ते में एक युवक ने अकेला देखकर दुष्कर्म की कोशिश की। किशोरी के शोर मचाने पर आरोपी भाग गया।...

Newswrap हिन्दुस्तान, अमरोहाSat, 30 Aug 2025 03:38 AM
share Share
Follow Us on
सामान लेने गई किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास, एसपी के आदेश पर मुकदमा दर्ज

दुकान से सामान खरीदने गई किशोरी से दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। एसपी के आदेश पर किशोरी की मां ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। जानकारी के अनुसार शहर के एक मोहल्ला निवासी दलित विधवा की नाबालिग पुत्री बीती 25 अगस्त को घर के पास ही दुकान से सामान खरीदने जा रही थी। आरोप है कि उसे अकेला देख पहले से ही रास्ते में खड़े युवक ने दुष्कर्म की कोशिश की। किशोरी के शोर मचाने पर भीड़ जमा हुई तो आरोपी फरार हो गया। किशोरी ने घर आकर अपनी मां को घटना की जानकारी दी। पीड़िता की मां आरोपी के घर शिकायत करने पहुंची तो आरोपी ने हाथ में चाकू लेकर जान से मारने की धमकी दी।

पीड़ित महिला के मुताबिक आरोपी किशोरी से पहले भी कई बार छेड़छाड़ कर चुका है। महिला ने थाने में तहरीर दी लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। परेशान पीड़िता महिला ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि मामले में आरोपी शेखर कश्यप के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।