Hindi NewsUttar-pradesh NewsAmroha NewsTeenage Girl Alleges Molestation and Threats in Village Incident
 घर में घुसकर युवती से छेड़छाड़, विरोध पर दी जान से मारने की धमकी

घर में घुसकर युवती से छेड़छाड़, विरोध पर दी जान से मारने की धमकी

संक्षेप:

Amroha News - गांव में एक 19 वर्षीय युवती ने युवक पर कमरे में घुसकर छेड़छाड़ करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। घटना रात 12:30 बजे हुई, जब युवती अपनी बहन और भतीजी के साथ सो रही थी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है और जांच शुरू कर दी है।

Jan 06, 2026 12:03 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अमरोहा
share Share
Follow Us on

थाना क्षेत्र के एक गांव से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। गांव निवासी लगभग 19 वर्षीय युवती ने गांव के ही युवक पर जबरन कमरे में घुसकर छेड़छाड़ करने तथा विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एफआईआर के मुताबिक, दो जनवरी की रात करीब 12:30 बजे पीड़िता अपने घर में अपनी बहन और भतीजी के साथ सो रही थी। उसी दौरान गांव निवासी यूनुस कमरे में घुस आया और मुंह दबाकर जबरदस्ती छेड़छाड़ करने लगा। शोर मचाने पर बहन जाग गई और उसने शोर मचा दिया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

आवाज सुनकर दूसरे कमरे में सोई भाभी मौके पर पहुंचीं। आरोप है कि यूनुस ने उन्हें धक्का देकर बाहर कर दिया और मौके से भाग गया। पीड़िता का यह भी आरोप है कि घर के बाहर यूनुस का दोस्त फरमान मौजूद था। दोनों ने जान से मारने की धमकी दी, जिसके बाद दोनों आरोपी वहां से फरार हो गए। घटना की शिकायत करने जब पीड़िता के माता-पिता आरोपी के ताऊ के पास पहुंचे तो आरोप है कि उन्होंने यूनुस के पिता के आने के बाद बात करने की बात कहकर पीड़िता के माता-पिता को घर से भगा दिया। पीड़िता ने खुद को बेहद परेशान बताते हुए थाने पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई और पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीओ अवधभान भदौरिया का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर चालान किया जाएगा।