टीईटी अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों का धरना प्रदर्शन

Feb 27, 2026 01:22 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अमरोहा
share Share
Follow Us on

Amroha News - अमरोहा में टीचर फेडरेशन ऑफ इंडिया के नेतृत्व में शिक्षकों ने टीईटी अनिवार्यता के खिलाफ बीएसए कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया। उन्होंने कलक्ट्रेट तक पैदल मार्च निकाला और प्रधानमंत्री को ज्ञापन सौंपा। शिक्षकों ने सरकार से टीईटी परीक्षा के विरोध में कानून बनाने की मांग की। सभी संगठनों ने एकजुट होकर अपनी आवाज उठाई।

टीईटी अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों का धरना प्रदर्शन

अमरोहा, संवाददाता। टीईटी अनिवार्यता के विरोध में टीचर फेडरेशन ऑफ इंडिया के नेतृत्व में गुरुवार को जिले के सभी मान्यता प्राप्त संगठनों से जुड़े पदाधिकारियों ने बीएसए कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया। धरना-प्रदर्शन के बाद बीएसए कार्यालय से कलक्ट्रेट तक पैदल मार्च निकाला गया। कलक्ट्रेट पहुंचकर प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा गया। टीएफआई के राष्ट्रीय सचिव एवं जिलाध्यक्ष यशपाल सिंह ने कहा कि आज समय आ गया है कि हम सभी शिक्षकों को संगठित रहकर टेट परीक्षा का विरोध करना होगा। केंद्र सरकार पर दबाव बनाना होगा कि जल्द ही टेट परीक्षा के विरोध में संसद में कानून बनाया जाए।

जूनियर स्कूल शिक्षक संघ के अध्यक्ष विकास चौहान ने कहा कि 2011 से पूर्व जो भी नियुक्ति हुई थीं वह सभी मानकों को पूर्ण करके ही की गई थीं, ऐसे में वह आज आयोग्य कैसे हो गए। महिला शिक्षक संघ की जिलाध्यक्षा नीतू सिंह ने कहा कि महिला शिक्षिकाएं भी इस लड़ाई में कंधे से कंधा मिलाकर साथ हैं। जिलाध्यक्ष एससी एसटी टीचर्स वेलफेयर एसोसिएशन करतार सिंह ने कहा की टेट की यह लड़ाई हमारे मान सम्मान की लड़ाई है। इसके लिए हम तब तक लड़ेंगे, जब तक सरकार इसके विरुद्ध कानून बनाकर पास न कर दे। जिलाध्यक्ष उर्दू वेलफेयर एसोसिएशन इमरान पाशा ने कहा कि सरकार ने बेसिक शिक्षा को प्रयोगशाला बना रखा है, जिसका हम सब शिक्षक विरोध करते हैं। सौरभ सक्सेना ने कहा कि जिन सरकारों ने शिक्षकों का उत्पीड़न किया है, उसके परिणाम सरकारों के खिलाफ ही आए हैं। संचालन जिला मंत्री मुकेश चौधरी ने किया। इस दौरान जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के प्रदेश महामंत्री नरेश कौशिक, जिला महामंत्री राजदीप सिंह, हरिओम त्रिवेदी, डॉ.पृथी सिंह, विपिन पंघाल, विनोद कुमार गौतम, रामवीर सिंह, हीरा सिंह, पीतम सिंह, अनिल कुमार, जगवीर सिंह, धनीराम सिंह, धर्मेंद्र सिंह, धर्मेश कुमार, निर्देश कुमार, चरन सिंह, उज्ज्वल वर्मा, कविराज सिंह, रीता यादव, रेखा दिवाकर आदि रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।