Hindi NewsUttar-pradesh NewsAmroha NewsSuspicious Disappearance of Young Man Leads to Murder Case Against In-Laws in Amroha
ननिहाल से ससुराल गया युवक लापता, छह महीने से ढूंढ रही मां

ननिहाल से ससुराल गया युवक लापता, छह महीने से ढूंढ रही मां

संक्षेप: Amroha News - अमरोहा में छह महीने पहले संदिग्ध हालत में गायब हुए युवक देवेंद्र की मां ने हत्या की आशंका जताते हुए अदालत में शिकायत की। अदालत के आदेश पर पुलिस ने उसकी पत्नी और ससुराल पक्ष के चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। देवेंद्र की पत्नी ज्योति पर अपने घरवालों के साथ मिलकर हत्या का आरोप है।

Wed, 5 Nov 2025 12:30 AMNewswrap हिन्दुस्तान, अमरोहा
share Share
Follow Us on

अमरोहा, संवाददाता। छह महीने पहले ससुराल गया युवक संदिग्ध हालत में गायब हो गया। परिजनों ने काफी तलाश किया लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। शिकायत पर पुलिस ने भी ढूंढने में दिलचस्पी नहीं दिखाई। युवक की मां ने बेटे की हत्या किए जाने की आशंका जताते हुए अदालत की शरण ली थी। अदालत के आदेश पर नौगावां सादात पुलिस ने पत्नी समेत ससुराल पक्ष के चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। रहरा थाना क्षेत्र के गांव पौरारा की मंढैया में स्व.शंभू सैनी का परिवार रहता है। उनकी पत्नी चंद्रावती देवी के मुताबिक उन्होंने बेटे देवेंद्र की शादी सैदनगली थाना क्षेत्र के गांव बैगपुर मुंडा निवासी ज्योति के साथ की थी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

आरोप है कि 10 मई 2025 को देवेंद्र नौगावां सादात थाना क्षेत्र के गांव याहियापुर स्थित अपनी ननिहाल गया था। शाम में ससुराल वालों के बुलाने पर वह अपनी ससुराल बैगपुर मुंडा चला गया था। इसके बाद देवेंद्र आज तक घर वापस नहीं आया। काफी तलाश किया लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। पीड़िता ने देवेंद्र की पत्नी और ससुराल वालों पर हत्या का शक जताते हुए पुलिस में शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। लिहाजा, चंद्रावती देवी ने अदालत की शरण ली। मामले को गंभीरता से लेकर सीजेएम ने थाना पुलिस को मुकदमा दर्ज कर विवेचना करने का आदेश दिया। सीओ अवधभान भदौरिया ने बताया कि मामले में अदालत के आदेश पर ज्योति, उसकी मां सुमन, भाई पुष्पेंद्र और अनिल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वादिनी चंद्रावती देवी को शक है कि उसकी पुत्रवधू ने अपने घर वालों के साथ षड्यंत्र करके देवेंद्र की हत्या कर दी है। इसके बाद शव को कहीं छिपा दिया है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। आरोपियों से पूछताछ करते हुए जल्दी घटना का खुलासा किया जाएगा।