ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश अमरोहागन्ने की बुआई का रकबा जानने के लिए शुरू हुआ सर्वे

गन्ने की बुआई का रकबा जानने के लिए शुरू हुआ सर्वे

जिले के किसानों का गन्ने की बुआई के प्रति रुझान बढ़ता जा रहा है। इस बार जिले में गन्ने का रकबा और बढ़ जाएगा। शुगर मिलों ने सर्वे शुरू कर दिया...

गन्ने की बुआई का रकबा जानने के लिए शुरू हुआ सर्वे
हिन्दुस्तान टीम,अमरोहाSun, 10 May 2020 12:05 PM
ऐप पर पढ़ें

जिले के किसानों का गन्ने की बुआई के प्रति रुझान बढ़ता जा रहा है। इस बार जिले में गन्ने का रकबा और बढ़ जाएगा। शुगर मिलों ने सर्वे शुरू कर दिया है।

गत वर्ष जिले में 90 हजार हेक्टेयर भूमि पर गन्ने की बुआई की गई थी। इस बार भी गन्ने की बुआई में कोई कमी नहीं आई है। किसान बड़े पैमाने पर गन्ने की बुआई कर रहे हैं। जिसके कारण जिले में गन्ने का रकबा और बढ़ जाएगा। जिले में करीब पांच हजार हेक्टेयर तक गन्ने का रकबा बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है। कितने क्षेत्रफल पर गन्ने की बुआई हुई है, इसका रिकॉर्ड जुटाने के लिए शुगर मिलों ने सर्वे शुरू कर दिया है। डीसीओ हेमेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि इस बार भी जिले में गन्ने के रकबे में इजाफा होगा। किसानों का गन्ने की खेती की ओर रुझान बढ़ रहा है। जिले में सर्वे शुरू हो गया है। सर्वे रिपोर्ट आने के बाद ही रकबे की सटीक जानकारी हो सकेगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें