ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश अमरोहाबारिश के बाद खिली धूप, उमस ने किया बेहाल

बारिश के बाद खिली धूप, उमस ने किया बेहाल

अमरोहा समेत जिले भर में बीते दो दिन से लगातार हुई बरसात के बाद रविवार सुबह से आसमान में तेज धूप निकली। उमस भरी गर्मी के साथ ही सड़कों पर जलभराव व गंदगी के चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त नजर...

बारिश के बाद खिली धूप, उमस ने किया बेहाल
हिन्दुस्तान टीम,अमरोहाSun, 28 Jul 2019 12:48 PM
ऐप पर पढ़ें

अमरोहा समेत जिले भर में बीते दो दिन से लगातार हुई बरसात के बाद रविवार सुबह से आसमान में तेज धूप निकली। उमस भरी गर्मी के साथ ही सड़कों पर जलभराव व गंदगी के चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त नजर आया।

शुक्रवार-शनिवार लगातार दो दिन तक अमरोहा समेत जिले भर में बारिश हुई थी। भीषण गर्मी से जूझ रहे जनजीवन ने राहत की सांस ली थी। इसके उलट रविवार सुबह से ही मौसम साफ नजर आया। आसमान में तेज धूप खिली रही। एक बार फिर पारा चढ़ गया, उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल दिखे। उधर, बारिश के बाद जलभराव व गंदगी की समस्या से पार पाना बड़ी चुनौती बना है। अमरोहा जिला मुख्यालय पर बदहाल पानी निकासी व सफाई व्यवस्था परेशानी का सबब बनी है। बरसात रूकने के बाद भी कई स्थानों पर जलभराव व गंदगी की समस्या से लोग परेशान हैं। आजाद रोड, आंबेडकर पार्क, कोतवाली रोड समेत शहर के कई इलाकों में आवागमन में परेशानी बनी है। गंदगी भी मुसीबत को बढ़ा रही है। आम लोगों ने पालिका प्रशासन से की सुधार कराने की मांग।

इंसेट :

लगातार बदलते मौसम में बढ़ रही मरीजों की संख्या

अमरोहा। कभी बारिश तो कभी तेज धूप अमरोहा में लोगों की सेहत की चाल बिगाड़ रही है। अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ रही है। वायरल का प्रकोप सबसे अधिक बना है। इसके अलावा उल्टी, दस्त जैसी मौसमी बीमारियों ने भी घेरा डाल दिया है। चिकित्सक दवा के साथ जरूरी एहतियात बरतने की सलाह मरीजों व तीमारदारों के साथ ही आम लोगों को भी दे रहे हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें