ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश अमरोहाअमरोहा में चीनी मिलों ने गन्ना सर्वे करने से खड़े किए हाथ

अमरोहा में चीनी मिलों ने गन्ना सर्वे करने से खड़े किए हाथ

चीनी मिलों ने गन्ना सर्वे करने से हाथ खड़े कर दिए। सहकारी चीनी मिलों को छोड़कर निजी चीनी मिलों ने साफ कर दिया कि वह गन्ना सर्वे नहीं करेंगी। इससे गन्ना अफसरों में खलबली मच गई। अब गन्ना अधिकारियों ने...

अमरोहा में चीनी मिलों ने गन्ना सर्वे करने से खड़े किए हाथ
हिन्दुस्तान टीम,अमरोहाFri, 08 Jun 2018 11:59 AM
ऐप पर पढ़ें

चीनी मिलों ने गन्ना सर्वे करने से हाथ खड़े कर दिए। सहकारी चीनी मिलों को छोड़कर निजी चीनी मिलों ने साफ कर दिया कि वह गन्ना सर्वे नहीं करेंगी। इससे गन्ना अफसरों में खलबली मच गई। अब गन्ना अधिकारियों ने खुद ही सर्वे कराने का निर्णय लिया है। गन्ना समिति और गन्ना परिषद के कर्मी गांव-गांव गन्ना सर्वे करेंगे।

मई में गन्ना अधिकारियों ने नौ चीनी मिलों को गन्ना सर्वे करने के लिए नोटिस दिया था। जिसमें कहा गया कि चीनी मिल अपने अपने क्षेत्र में सर्वे का काम पूरा कर लें, लेकिन चीनी मिलों ने साफ इंकार करते हुए गन्ना अधिकारियों को नोटिस के जबाब में एक पत्र दिया। जिसमें कहा कि निजी शुगर मिल गन्ना सर्वे का काम नहीं करेंगी। सीएम के सम्मुख कई मांगे अभी लंबित है। इसे गन्ना अधिकारियों ने गंभीरता से लिया। क्योंकि गन्ने का सर्वे होना ही है। इसलिए गन्ना अधिकारियों ने खुद अपने ही कर्मचारियों से सर्वे कराने का निर्णय लिया। जिला गन्ना अधिकारी विजय बहादुर सिंह ने बताया कि जिले में गन्ना विभाग के कर्मी सर्वे का काम कर रहे है। क्योंकि चीनी मिलों ने सर्वे करने से मना कर दिया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें