सुबह में हुई झमाझम बारिश ने गर्मी से दिलाई राहत

Newswrap हिन्दुस्तान, अमरोहा
share

Amroha News - अमरोहा में शुक्रवार सुबह मौसम ने अचानक करवट बदली। तेज हवा के साथ झमाझम बारिश हुई, जिससे भीषण गर्मी से राहत मिली। बारिश के कारण तापमान में गिरावट आई और मौसम सुहावना हो गया। मौसम विभाग ने आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है।

सुबह में हुई झमाझम बारिश ने गर्मी से दिलाई राहत

अमरोहा। शुक्रवार सुबह जिले में मौसम ने अचानक करवट बदली। तेज हवा के साथ अमरोहा व आसपास क्षेत्र में झमाझम बारिश हुई। भीषण गर्मी से आमजन को राहत मिली। बारिश के बाद तापमान में गिरावट आई, मौसम सुहावना हो गया। वहीं मौसम विभाग ने आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। गुरुवार सुबह से लेकर रातभर गर्मी से लोग परेशान रहे। वहीं शुक्रवार तड़के पांच बजे अचानक मौसम ने करवट बदली। झमाझम बारिश ने दस्तक दी। अमरोहा व आसपास क्षेत्र में करीब आधा घंटे तक झमाझम बारिश हुई। पश्चिमी विक्षोभ के कारण हुई बारिश से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली।

मौसम विभाग ने आंधी और बिजली गिरने की संभावना भी जताई है। उप कृषि निदेशक रामप्रवेश ने बताया कि मौसम में बदलाव का दौर जारी है। मौसम विभाग ने आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।