विपक्ष अपनी आने वाली हार की चिंता में हताश-परेशान : राजभर

Newswrap हिन्दुस्तान, अमरोहा
share

Amroha News - सुभासपा के अति पिछड़ा सम्मेलन में प्रदेश सरकार के मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने पार्टी की नीतियों का प्रचार-प्रसार करने पर जोर दिया। उन्होंने अति पिछड़ा समाज की भागीदारी और अधिकारों की मांग की। राज्य सफाई कर्मचारी संघ ने मंत्री को ज्ञापन सौंपा, जिसमें सफाई कर्मियों की समस्याएं शामिल थीं।

विपक्ष अपनी आने वाली हार की चिंता में हताश-परेशान : राजभर

सुभासपा के अति पिछड़ा सम्मेलन में पहुंचे प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने पार्टी नीतियों के जन-जन तक प्रचार-प्रसार पर जोर दिया। मौजूदा सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि विपक्ष अभी से अपनी आने वाली हार की चिंता में हताश-परेशान है। अति पिछड़े, वंचित और उपेक्षित वर्गों की भागीदारी व अधिकारों की मांग को उन्होंने उठाया। बुधवार दोपहर शहर के कैलसा बाईपास रोड पर एक बैंक्वेट हाल में सम्मेलन में पहुंचे मुख्य अतिथि ओमप्रकाश राजभर के साथ ही विशिष्ट अतिथि पूर्व मंत्री एवं पार्टी के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव अरविंद राजभर का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि अति पिछड़ा समाज लंबे समय तक राजनीतिक और सामाजिक रूप से उपेक्षित रहा है। अब समय बदल रहा है और इस वर्ग को उसका हक दिलाने के लिए सुभासपा संघर्ष कर रही है। कहा कि सरकार की मंशा है कि योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचे। इसके लिए पारदर्शी एवं प्रभावी व्यवस्था बनाई जा रही है। कार्यकर्ताओं से अपील की कि वह गांव-गांव तक पहुंचकर लोगों को जागरूक करें। संगठन को मजबूत बनाएं ताकि आने वाले समय में अति पिछड़े समाज की आवाज और अधिक प्रभावी तरीके से उठाई जा सके। प्रदेश सरकार की उपलब्धियां भी गिनाईं। गंगा एक्सप्रेसवे को लेकर कहा की इससे प्रदेश के साथ अमरोहा जिले की तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे। विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष के पास अब चुनाव में जाने तक के लिए कोई मुद्दा नहीं बचा है। पूर्व मंत्री एवं सुभासपा के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव अरविंद राजभर ने कहा कि सुभासपा हमेशा अति पिछड़े, दलित और वंचित वर्गों की लड़ाई लड़ती आई है, आगे भी यह संघर्ष जारी रहेगा। जब तक समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय, सम्मान और अवसर नहीं मिलेगा, तब तक पार्टी का आंदोलन थमने वाला नहीं है। कहा कि एकजुटता ही सबसे बड़ी ताकत है। संगठन की मजबूती से ही राजनीतिक हिस्सेदारी सुनिश्चित की जा सकती है। आने वाले चुनाव का जिक्र करते हुए कार्यकर्ताओं से पूरी तैयारी के साथ जुटने व पार्टी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। इस दौरान पार्टी जिलाध्यक्ष सत्यपाल तोमर समेत रामपाल, दयाराम भार्गव, शक्ति सिंह, बलराज सिंह प्रजापति, राजपाल सिंह, रवि चौधरी, आदेश अमरोही, सुरेंद्र सिंह प्रधान, जसवीर सिंह, अतीकउरमान, मोहम्मद शराफत, विनीत चौधान, जसवीर सिंह चौहान, रवि चौधरी आदि मौजूद रहे。

नौ सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा

अमरोहा। राज्य सफाई कर्मचारी संघ ने सफाई कर्मियों की समस्याओं और मांगों को लेकर बुधवार को अमरोहा पहुंचे कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान संगठन से जुड़े पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। वहीं डीपीआरओ पारुल सिसोदिया ने कैबिनेट मंत्री को ढोलक भेंट कर स्वागत किया। इसके अलावा जोया में भी पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। यहां पार्टी जिलाध्यक्ष सत्यपाल तोमर, बलराज सिंह प्रजापति, इस्लामुद्दीन इदरीसी, आदेश अमरोही, शहाबुद्दीन, अजहरुद्दीन, सोनिया प्रजापति, तंजीम अहमद आदि मौजूद रहे।

Voice of UP

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

ओमप्रकाश राजभर ने किस सम्मेलन में भाग लिया?
ओमप्रकाश राजभर ने सुभासपा के अति पिछड़ा सम्मेलन में भाग लिया।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।