Amroha News: बच्चों ने लगाया एक पेड़ मां के नाम
Amroha News: रम्पुरा जट के गोया वर्ल्ड स्कूल के छात्रों ने 'एक पेड़ मां के नाम' मुहिम के तहत एक पौधा रोपित किया। प्रबंधक आकाश गर्ग ने बताया कि जैसे मां बिना स्वार्थ के बच्चों की देखभाल करती है, वैसे ही पेड़ भी सभी जीवों को जीवनदायिनी ऑक्सीजन और छाया प्रदान करते हैं।

Amroha News: हसनपुर। एक पेड़ मां के नाम मुहिम के अंतर्गत रम्पुरा जट के गोया वर्ल्ड स्कूल के छात्र-छात्राओं ने सोमवार को मां के नाम एक पौधा रोपित किया।प्रबंधक आकाश गर्ग ने कहा कि जिस प्रकार मां बिना किसी स्वार्थ के अपने बच्चों का पालन पोषण करती है, उसे सुरक्षा देती है और उसका जीवन संवारती है ठीक उसी प्रकार पेड़ भी इस धरती पर बिना किसी भेदभाव के सभी जीवों को ऑक्सीजन, छाया व फल प्रदान करते हैं। प्रधानाचार्या स्वाति गुप्ता ने अपने संदेश में कहा कि एक पेड़ मां के नाम सिर्फ एक वृक्षारोपण अभियान ही नहीं बल्कि, यह मां की ममता और धरती मां के प्रति हमारी कृतज्ञता का एक जीवंत प्रतीक है।
उधर, नगर के सरदार बेगम डिग्री कालेज परिसर में भी पौधरोपण किया गया। इस मौके पर प्राचार्या डा. मलिका निजामी, आरिफ सैफी आदि रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


