मिथिलाक्षर लिपि का प्रशिक्षण पूरा

Mar 08, 2025 06:40 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अमरोहा
share

Amroha News - अमरोहा के गुरुकुल चोटीपुरा में राष्ट्रीय पांडुलिपि मिशन के तहत छात्राओं ने मिथिलाक्षर लिपि में प्रशिक्षण प्राप्त किया। 11वीं शताब्दी से संबंधित ग्रंथों के अध्ययन के लिए यह लिपि महत्वपूर्ण है, हालांकि...

मिथिलाक्षर लिपि का प्रशिक्षण पूरा

अमरोहा। राष्ट्रीय पांडुलिपि मिशन के तहत स्थानीय गुरुकुल चोटीपुरा में कौशल विकास एवं पांडुलिपि लिप्यंतरण कार्यशाला में छात्राओं ने मिथिलाक्षर लिपि को सीखना प्रारंभ किया था। प्रशिक्षण अब पूरा हो चुका है। 11वीं शताब्दी से इस लिपि में बहुत सारे ग्रंथ मिलते हैं। इस लिपि में बहुत सारे ग्रंथों के उपलब्ध होने के बाद भी बहुत कम ग्रंथों का संपादन व प्रकाशन हो सका है। लिपि विशेषज्ञ भवनाथ झा ने कहा कि यहां के विद्यार्थी संस्कृत भाषा के जानकार हैं, इसलिए यह बहुत उपयोगी रहेगा। इसके साथ ही छात्राओं को नाटक की पांडुलिपि लिखने की विधि भी बताई गई।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।