
युवकों की प्रताड़ना से तंग आकर छात्र ने की थी आत्महत्या
संक्षेप: Amroha News - युवकों द्वारा प्रताड़ना से तंग आकर एक छात्र ने आत्महत्या कर ली। व्हाट्स-एप पर गाली और जान से मारने की धमकियों के चलते 14 वर्षीय तनिष ने फांसी लगाई। पुलिस ने छात्र के पिता की शिकायत पर दो युवकों के...
युवकों की प्रताड़ना से तंग आकर छात्र ने फांसी के फंदे पर झूलकर आत्महत्या की थी। दरअसल दो युवक व्हाट्स-एप पर ग्रुप पर उसके गाली का मैसेज भेज रहे थे। साथ ही जान से मारने की धमकी दे रहे थे। पुलिस ने छात्र के पिता की तहरीर पर दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। हसनपुर क्षेत्र के गांव रंझोहा निवासी राजू परिवार के साथ शहर के मोहल्ला जवाहर नगर में हर्ष के घर में किराए पर रहता है। राजू व उसकी पत्नी पिंकी रावत मजदूरी करते हैं। राजू का 14 वर्षीय बेटा तनिष यश पब्लिक स्कूल में कक्षा नौ का छात्र था।

सोमवार को तनिश घर पर आया था जबकि उसके माता-पिता मजदूरी पर गए थे। इसी बीच तनिष की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घर का दरवाजा अंदर से बंद था। रात में तनिश के माता-पिता घर लौटे व दरवाजा खुलवाने की कोशिश की लेकिन दरवाजा नहीं खुला था। इसके बाद राजू बराबर वाले घर से कूदकर किसी तरह अपने घर के अंदर पहुंचा था। अंदर दुपट्टे के फंदे पर तनिष का शव लटका था। राजू ने घर का दरवाजा खोला। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई थी। परिजनों ने हत्या कर शव फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया था। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा तो परिजनों ने थाने के सामने रखकर दिल्ली-बदायूं नेशनल हाईवे पर जाम लगा दिया था। कार्रवाई के आश्वासन पर जाम खोल दिया गया था। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि इस मामले में दक्ष चौधरी व शनि शर्मा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




