नगर पालिका के सामने छात्रों के दो गुटों में मारपीट, मची अफरातफरी

हिन्दुस्तान, अमरोहा
Follow us on Google News
share

नगर पालिका गेट के सामने सोमवार को छात्रों के दो गुटों के बीच मारपीट हुई। दोनों पक्षों में लात-घूंसे चले। स्थानीय लोगों ने हस्तक्षेप कर मामला शांत कराया। घटना के बाद कोई कानूनी कार्रवाई नहीं हुई। प्रभारी निरीक्षक ने मामले की जानकारी से इनकार किया है।

नगर पालिका के सामने छात्रों के दो गुटों में मारपीट, मची अफरातफरी

नगर पालिका गेट के सामने सोमवार देर शाम छात्रों के दो गुटों के बीच मारपीट हो गई। दोनों ओर से जमकर लात घूंसे चले। शोर सुनकर मौके पर जुटे लोगों ने किसी तरह समझौता कराया। मामले में कोई कानूनी कार्रवाई नहीं हुई है। जानकारी के मुताबिक, इंटर में पढ़ने वाले सात-आठ छात्र नगर के कोचिंग संस्थान से कोचिंग करने के बाद स्कूटी व बाइकों से घर लौट रहे थे। जैसे ही छात्र नगर पालिका गेट पर पहुंचे कि किसी बात को लेकर कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। दोनों ओर से जमकर लात घूंसे चलने लगे। शोर शराबा व चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर जुट गए।

किसी तरह छात्रों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया। बाद में छात्र अपने घरों को चले गए। वहीं प्रभारी निरीक्षक कोतवाली राजेश कुमार तिवारी ने मामले की जानकारी से इनकार किया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।