डीएपी, एनपीके के साथ दूसरे उर्वरक टैग करने पर होगी कार्रवाई

Newswrap हिन्दुस्तान, अमरोहा
Follow us on Google News
share

अमरोहा। जिला कृषि अधिकारी मनोज ने बताया कि मुख्य उर्वरक (यूरिया, डीएपी, एनपीके) के साथ

डीएपी, एनपीके के साथ दूसरे उर्वरक टैग करने पर होगी कार्रवाई

जिला कृषि अधिकारी मनोज ने बताया कि मुख्य उर्वरक (यूरिया, डीएपी, एनपीके) के साथ दूसरे उर्वरक उत्पाद किसी भी दशा में टैग न किए जाएं। किसानों को उनकी जोत के आकार और फसल की संस्तुति के आधार पर ही उर्वरक का विक्रय किया जाए। जो भी विक्रेता भारत सरकार द्वारा जारी टॉप-20 की सूची में आता है यानि कोई किसान जिसके पास पर्याप्त जमीन नहीं है और वह किसी माह में 40 बैग या उससे अधिक यूरिया खरीदता है तो उसकी जांच की जाएगी। यदि किसान के पास पर्याप्त जमीन न होने पर किसी माह में 40 बैग यूरिया बेचे गए हैं तो संबंधित खुदरा उर्वरक विक्रेता का उर्वरक लाइसेंस निरस्त किया जाएगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।