ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश अमरोहाहिन्दुत्व की रक्षा के लिए संगठन को मजबूत करें : आलोक

हिन्दुत्व की रक्षा के लिए संगठन को मजबूत करें : आलोक

विश्व हिन्दू परिषद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार का गजरौला में स्वागत किया गया। उन्होंने हिन्दुत्व की रक्षा के लिए संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान कार्यकर्ताओं से किया।रविवार को गजरौला आए...

हिन्दुत्व की रक्षा के लिए संगठन को मजबूत करें : आलोक
हिन्दुस्तान टीम,अमरोहाSun, 01 Mar 2020 05:59 PM
ऐप पर पढ़ें

विश्व हिन्दू परिषद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार का गजरौला में स्वागत किया गया। उन्होंने हिन्दुत्व की रक्षा के लिए संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान कार्यकर्ताओं से किया।रविवार को गजरौला आए विहिप के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया। प्रेसवार्ता में कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने 40 दिन की सुनवाई में राम मंदिर के निर्माण का जो फैसला दिया है, वह प्रत्येक हिन्दू के लिए हर्ष का विषय है। दिल्ली में हुई हिंसा को पूर्व नियोजित षडयंत्र बताया। कहा कि विहिप द्वारा एक लाख गांवों में जैविक विद्यालय संचालित किए जा रहें हैं, जिसमें जैविक खेती, पौधरोपण, सत्संग व सदाचार की शिक्षा दी जा रही है। विहिप धर्म रक्षा निधि अभियान भी चला रही है। कहा कि दिल्ली जैसी हिंसा फिर से न दोहराई जाए, इसके लिए सरकार को प्रयास करने चाहिए। कार्यक्रम में संगठन जिलाध्यक्ष राजकमल, जिला कोषाध्यक्ष दिनेश अग्रवाल, नगर अध्यक्ष विनोद गर्ग, कुंवरपाल सिंह खड़गवंशी आदि रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें