ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश अमरोहाछात्राओं से छेड़छाड़ के विरोध पर स्कूल बस पर किया पथराव

छात्राओं से छेड़छाड़ के विरोध पर स्कूल बस पर किया पथराव

छात्राओं से छेड़छाड़ का विरोध करने पर निजी विश्वविद्यालय की बस पर पथराव कर दिया गया। बस में सवार छात्र-छात्राओं के साथ मारपीट भी की गई। भगदड़ मच गई।...

छात्राओं से छेड़छाड़ के विरोध पर स्कूल बस पर किया पथराव
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,अमरोहाThu, 16 Sep 2021 11:10 PM
ऐप पर पढ़ें

अमरोहा। संवाददाता

छात्राओं से छेड़छाड़ का विरोध करने पर निजी विश्वविद्यालय की बस पर पथराव कर दिया गया। बस में सवार छात्र-छात्राओं के साथ मारपीट भी की गई। भगदड़ मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस को देख आरोपी भाग निकले। पुलिस ने मौके से एक बाइक को कब्जे में लिया। बाइक सवार अज्ञात युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

मुरादाबाद के एक निजी विश्वविद्यालय की बस गुरुवार दोपहर छात्र-छात्राओं को लेकर अमरोहा से यूनिवर्सिटी की ओर जा रही थी। अमरोहा देहात थाना क्षेत्र के गांव कैलसा में रेलवे फाटक के पास खड़ी बस के पास अचानक दो बाइकों पर सवार चार-पांच युवक आकर ठहरे। बस में सवार छात्राओं पर फब्तियां कसते हुए छेड़छाड़ की। विरोध करने पर बस का पीछा करते हुए रोक लिया। इसके बाद आरोपियों ने छात्र-छात्राओं के साथ मारपीट करने के साथ ही बस पर पथराव भी किया। छात्र मोहम्मद आदिल गंभीर घायल हो गया। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। आरोपी एक बाइक छोड़कर फरार हो गए। थानाध्यक्ष सुनील मलिक ने बाइक को कब्जे में लेने व घायल छात्र को अस्पताल में भर्ती कराने की बात कही। बताया कि मामले में विश्वविद्यालय के सुरक्षा अधिकारी की तहरीर पर चार-पांच अज्ञात युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

विधानसभा चुनाव 2023 के सारे अपड्टेस LIVE यहां पढ़े