ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश अमरोहाबच्चों के विवाद के बाद पथराव-फायरिंग, दस लोग घायल

बच्चों के विवाद के बाद पथराव-फायरिंग, दस लोग घायल

गजरौला। बच्चों के खेल को लेकर हुए विवाद में दो गुटों के बीच मारपीट, पथराव के बाद फायरिंग हो गई। दोनों तरफ से दस लोग घायल हो गए। घटना से अफरातफरी मच...

बच्चों के विवाद के बाद पथराव-फायरिंग, दस लोग घायल
हिन्दुस्तान टीम,अमरोहाWed, 27 Jan 2021 12:00 PM
ऐप पर पढ़ें

गजरौला। बच्चों के खेल को लेकर हुए विवाद में दो गुटों के बीच मारपीट, पथराव के बाद फायरिंग हो गई। दोनों तरफ से दस लोग घायल हो गए। घटना से अफरातफरी मच गई। सूचना पर पुलिस गांव पहुंची। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया।

क्षेत्र के चौबारा गांव निवासी रमेश व समरपाल के बीच किसी बात को लेकर पुरानी रंजिश चली आ रही है। मंगलवार को दोनों के बच्चों के बीच खेलने को लेकर विवाद हो गया, जिससे विवाद और बढ़ गया। दोनों गुट के लोग आमने सामने आ गए। उस समय वहां खड़े गांव के अन्य लोगों ने किसी तरह विवाद शांत करा दिया। आरोप है कि कुछ देर बाद फिर से दोनों गुटों में झगड़ा होने लगा। विवाद बढ़ने पर मारपीट के बाद पथराव हुआ तथा फायरिंग होने लगी। गांव में अफरातफरी मच गई। लोगों ने किसी तरह इधर-उधर छिपकर जान बचाई। काफी देर तक हंगामे का माहौल रहा। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पथराव में रमेश व उसकी पत्नी वीरवती, शुभम, जितेंद्र, मुन्नी व रामपाल जबकि दूसरे तरफ से समरपाल व उसकी पत्नी कुसुम पुत्र धर्मेंद्र, बबली घायल हो गए। घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। प्रभारी निरीक्षक आरपी शर्मा ने तहरीर के आधार पर कार्रवाई किए जाने की बात कही।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें