ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश अमरोहाप्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ टिप्पणी से हड़कंप

प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ टिप्पणी से हड़कंप

थाना क्षेत्र में तेल की कीमतों को लेकर प्रधानमंत्री के खिलाफ विवादित पोस्ट करने से हडकंप मच गया। आरोप एक ग्राम प्रधान पर था। हरकत में आई पुलिस ने प्रधान के नंबर को खंगाला।थाना क्षेत्र में बुधवार की...

प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ टिप्पणी से हड़कंप
हिन्दुस्तान टीम,अमरोहाThu, 01 Nov 2018 12:19 AM
ऐप पर पढ़ें

थाना क्षेत्र में तेल की कीमतों को लेकर प्रधानमंत्री के खिलाफ विवादित पोस्ट करने से हडकंप मच गया। आरोप एक ग्राम प्रधान पर था। हरकत में आई पुलिस ने प्रधान के नंबर को खंगाला।थाना क्षेत्र में बुधवार की सुबह एक विवादित पोस्ट कई लोगों के मोबाइल पर आई।

आरोप है कि इसमें प्रधानमंत्री के खिलाफ कुछ विवादास्पद बातें लिखी थीं। पोस्ट तेल की कीमतों को लेकर डाली गई थी। आरोप एक ग्राम प्रधान पर था। जैसे ही यह वायरल हुई, कुछ लोगों ने पुलिस को सूचना दे दी। हरकत में आई थाना पुलिस ने संबंधित ग्राम प्रधान को बुलाया।

उसके मोबाइल को खंगाला। ग्राम प्रधान से पूछताछ की। थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार का कहना है कि तेल की कीमतों को लेकर कुछ विवादित पोस्ट की जानकारी मिली थी। जिस प्रधान पर आरोप लगा था, उसके मोबाइल में नहीं पाई गई। न ही उसके मोबाइल से भेजने की पुष्टि हो सकी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें