ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश अमरोहाबच्चों के बीच हुई चम्मच दौड़-चित्रकला प्रतियोगिता

बच्चों के बीच हुई चम्मच दौड़-चित्रकला प्रतियोगिता

आयोजकों ने इनाम बाटते हुए हौंसला अफजाई की शब्द पहचान, चम्मच दौड़ में हर्षित, केशव, गुनगुन, राधिका, प्रियांशी व मनीषा प्रथम रहे।...

बच्चों के बीच हुई चम्मच दौड़-चित्रकला प्रतियोगिता
हिन्दुस्तान टीम,अमरोहाSun, 02 Jun 2019 05:39 PM
ऐप पर पढ़ें

बच्चों की शिक्षा के लिए कार्य कर रही संस्था भविष्य दर्पण की ओर से रविवार को विभिन्न प्रतियोगिता आयोजित की गईं। नन्हे-मुन्ने बच्चों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया।चित्रकला, शब्द पहचान, चम्मच दौड़ में हर्षित, केशव, गुनगुन, राधिका, प्रियांशी व मनीषा प्रथम रहे। विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कार वितरित किए गए। प्रबंधक ऋतिक सैनी ने कहा है कि संस्था के छह माह पूर्ण होने पर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस तरह के कार्यक्रमों से बच्चों में ऊर्जा का संचार होता है तथा उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। शिवम शर्मा, अंकुश गिल, सोनल कंसल, खुशहाली, प्रिया, मुस्कान, अपूर्वा आदि का योगदान रहा। राहुल गुप्ता, अनुज चौहान, सीमा गुप्ता, समर्थ गुप्ता आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें