ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश अमरोहाएमएसपी पर अनाज न खरीदने पर कानून बनाए सरकार : हरपाल

एमएसपी पर अनाज न खरीदने पर कानून बनाए सरकार : हरपाल

किसानों के अनाज खरीदने पर न्यूनतम समर्थन मूल्य लागू कर दिया जाता है पर उसका पालन नहीं होता। मजबूरी में किसान बाजार में सस्ता अनाज बेचता है। इस पर...

एमएसपी पर अनाज न खरीदने पर कानून बनाए सरकार : हरपाल
हिन्दुस्तान टीम,मुरादाबादSat, 05 Dec 2020 11:54 PM
ऐप पर पढ़ें

मुरादाबाद। मुख्य संवाददाता

किसानों के अनाज खरीदने पर न्यूनतम समर्थन मूल्य लागू कर दिया जाता है पर उसका पालन नहीं होता। मजबूरी में किसान बाजार में सस्ता अनाज बेचता है। इस पर कानून बनना चाहिए।

यह बात दिल्ली किसान आंदोलन में मौजूद संयुक्त किसान महासंघ के प्रदेश प्रभारी व भाकियू असली के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरपाल सिंह ने कही। वह दिल्ली बार्डर पर लगातार डेरा डाले हैं। हिंदुस्तान से बातचीत में उन्होंने कहा कि देश भर का किसान परेशान है। सरकार हमारी मांगे जब तक पूरी नहीं करेगी किसान डटे रहेंगे। उन्होंने कहा कि किसान अपने घर नहीं जाएंगे जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं की जातीं। हरपाल सिंह विभन्न प्रांतों के नेताओं के साथ दिल्ली बार्डर पर जारी आंदोलन में मौजूद हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें