शराब पीने से मना करने पर बेटे ने ईंट से पिता का सिर फोड़ा
Amroha News - हसनपुर में एक बेटे ने पिता को शराब पीने से मना करने पर ईंट से सिर फोड़ दिया। घटना के बाद पिता को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पिता ने पुलिस में बेटे और बहू के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। बताया गया कि बेटे को शराब की लत है और पिता पैसे मांगने पर उसे मारता है।

हसनपुर। शराब पीने से मना करने पर बेटे ने ईंट से पिता का सिर फोड़ डाला। पुत्रवधू ने भी मारपीट की। तहरीर के आधार पर दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर घायल पिता को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।जानकारी के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र के गांव दीपपुर निवासी चरन सिंह सोमवार रात घर पर बैठा था। इसी दौरान बेटा सचिन शराब पीकर आया। चरन सिंह ने शराब पीने से मना किया तो बेटे ने चरन सिंह के सिर पर ईंट से वार कर दिया। आरोप है कि सचिन की पत्नी रिंकी ने भी ससुर की पिटाई की। लहूलुहान हालत में हालत में चरन सिंह कोतवाली पहुंचा और पुत्र व पुत्रवधू के खिलाफ तहरीर दी।
चरन सिंह ने बताया कि सचिन सबसे छोटा बेटा है। उसकी शादी के दौरान कर्ज हो गया था। कर्ज उतारने के लिए वह सचिन से पैसे की मांग कर रहा है। जब भी पैसे मांगता है तो सचिन मारपीट कर देता है। सचिन शराब पीने का भी आदी है। प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार तिवारी ने बताया कि सचिन व उसकी पत्नी रिंकी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


