समाज में परिवर्तन की जिम्मेदारी हर व्यक्ति की : भूपेंद्र

Apr 12, 2026 06:42 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अमरोहा
share

Amroha News - मंडी धनौरा के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पति चौधरी भूपेंद्र सिंह ने समाज में कुरीतियों को दूर करने की जिम्मेदारी सभी व्यक्तियों पर डाली। उन्होंने मृत्यु भोज, विवाह में फिजूल खर्च और युवाओं की शिक्षा जैसे मुद्दों पर जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता बताई। जाट कल्याण क्लब की बैठक में सामाजिक विषयों पर चर्चा हुई।

समाज में परिवर्तन की जिम्मेदारी हर व्यक्ति की : भूपेंद्र

मंडी धनौरा। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पति चौधरी भूपेंद्र सिंह ने कहा कि समाज में फैली कुरीतियों को दूर करना समाज के प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि मृत्यु भोज, विवाह में फिजूल खर्च और युवाओं की शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर समाज को जागरूक करना जरूरी है। जब तक लोग स्वयं बदलाव को तैयार नहीं होंगे, तब तक सामाजिक सुधार संभव नहीं है।शनिवार की देर रात कलाली मार्ग स्थित एमएस सीनियर सेकेंडरी स्कूल पर आयोजित जाट कल्याण क्लब की बैठक में सामाजिक विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई और संगठन को मजबूत बनाने पर भी जोर दिया।

इस दौरान संगठन के अध्यक्ष चौधरी शिवराज सिंह फौजी ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान पूर्व ब्लाक प्रमुख व जिला पंचायत सदस्य सरदार महाराज सिंह, अनुज प्रधान, पुष्पेंद्र सिंह, लोकेंद्र सिंह, सोमवीर सिंह, राजीव सिंह इंद्रपाल सिंह, गुरमीत सिंह को सम्मानित किया गया। बैठक में विरेशपाल सिंह, सुभाष चंद्र, सोनू धारीवाल, विख्यात चौधरी, मनोज सिंह आदि रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।