मंदिर में चोरी करने वाले आरोपियों का नहीं लगा सुराग

Newswrap हिन्दुस्तान, अमरोहा
share

Amroha News - रविवार रात चाकेश्वर झारखंडी मंदिर का ताला तोड़कर चोरों ने चांदी का छत्र और दान पात्र चुरा लिया। पुजारी ने मंदिर में सफाई करने के बाद घटना की जानकारी दी। छत्र की कीमत लगभग तीन लाख रुपये है, जबकि दान पात्र में पांच हजार रुपये थे। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है।

मंदिर में चोरी करने वाले आरोपियों का नहीं लगा सुराग

रविवार रात क्षेत्र के प्राचीन चाकेश्वर झारखंडी मंदिर का ताला तोड़कर चांदी का छत्र व दान पात्र चोरी करने वाले आरोपियों का कोई सुराग नहीं लग सका है। पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। गौरतलब है कि रविवार रात चोरों ने चाकेश्वर झारखंडी महादेव मंदिर का ताला तोड़ते हुए अंदर से माता के थान पर चांदी का छत्र चोरी कर लिया था। इसके अलावा दान पात्र भी चोरी करके ले गए थे। सोमवार सुबह पुजारी नीरज गिरि मंदिर की सफाई करने पहुंचे तो घटना की जानकारी हुई थी। पुजारी के मुताबिक छत्र करीब एक किलो चांदी का था, जिसकी कीमत लगभग तीन लाख रुपये है।

दान पात्र में भी लगभग पांच हजार रुपये थे। मामले में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। वहीं मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में घटना रिकार्ड हुई है। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है। हालांकि मंगलवार को वारदात के दूसरे दिन भी पुलिस को आरोपियों का कोई सुराग नहीं लग सका। इस बावत प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है, जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।