
जिलेभर के शिवालयों में गूंजे महादेव के जयकारे
Amroha News - बुधवार को सावन माह का शिवरात्रि पर्व धूमधाम से मनाया गया। कांवड़ियों और श्रद्धालुओं ने शिवालयों में जलाभिषेक किया। तड़के से जलाभिषेक का सिलसिला शुरू हुआ, और दिनभर भक्तों की भीड़ रही। सुरक्षा के लिए...
बुधवार को सावन माह का शिवरात्रि पर्व जिलेभर में धूमधाम संग मनाया गया। कांवड़ियों संग आम श्रद्धालुओं ने शिवालयों में भगवान शिव का जलाभिषेक किया। तड़के से ही जलाभिषेक का सिलसिला शुरू हो गया। दिनभर शिवालयों में शिवभक्तों की भीड़ जुटी रही। बोल बम की गूंज सुनाई दी। सुरक्षा को लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट रहा। शहर के प्राचीन वासुदेव तीर्थ स्थल पर शिवरात्रि पर्व के चलते बुधवार तड़के से ही कांवड़ियों का तांता लगा रहा। यहां सुबह से ही भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए कांवड़ियों संग आम श्रद्धालुओं की लंबी लाइन लगी रही। ब्रजघाट व हरिद्वार से कांवड़ में गंगाजल लेकर पहुंचे कांवड़ियों ने जलाभिषेक किया।

इसके अलावा श्रीबाबा गंगा नाथ मंदिर, चौरासी घंटे वाला शिव मंदिर, कामनाथ महादेव मंदिर समेत आदि समेत क्षेत्र के अन्य प्रमुख शिवालयों में भी जलाभिषेक के लिए शिव भक्तों का तांता लगा रहा। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस-प्रशासनिक अफसर मंदिरों में पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे। पुलिस बल के साथ ही ड्रोन कैमरों की मदद से भी निगरानी की गई।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




