Amroha News: छात्रों ने शिया इमाम की दुआएं मगफिरत के लिए उठाए हाथ

हिन्दुस्तान, अमरोहा
Follow us on Google News
share

Amroha News: शिया धर्मगुरु और समाज सुधारक मौलाना डॉ. मोहम्मद सियादत नकवी के इंतकाल पर आईएम इंटर कॉलेज में शोकसभा का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य डॉ. जमशेद कमाल ने उनके योगदान को याद करते हुए कहा कि मौलाना की लिखी किताबें उनकी विरासत हैं। कॉलेज के छात्र और स्टाफ मौके पर मौजूद रहे।

Amroha News: छात्रों ने शिया इमाम की दुआएं मगफिरत के लिए उठाए हाथ

Amroha News: शिया धर्मगुरु, शिक्षाविद और समाज सुधारक के साथ अदब नवाज रहे शिया शहर इमाम मौलाना डॉ.मोहम्मद सियादत नकवी के इंतकाल पर मंगलवार को शहर के आईएम इंटर कॉलेज में भी शोकसभा का आयोजन किया गया। शिक्षकों व छात्रों ने उनकी मगफिरत की दुआ की। साथ ही विद्यालय में शिक्षक उनके बेटे मौलाना डॉ.एहसन अख्तर सरोश से मिलकर मौलाना के इंतकाल पर दुख का इजहार किया।

मौलाना की विशेषताएँ

प्रधानाचार्य डॉ.जमशेद कमाल ने मौलाना सियादत नकवी से जुड़ी यादों का जिक्र करते हुए कहा कि मौलाना किसी जिस्म का नाम नहीं बल्कि वह एक तहरीक थे, बेहतरीन सिफतों का समंदर आज कब्र के कूजे में समा गया। मौलाना की लिखी कीमती किताबें जब तक मौजूद हैं, मौलाना जिंदा हैं। उन्हें कोई मुर्दा नहीं कह सकता।

इस्लाम का संदेश

इमाम हुसैन और कर्बला के शहीदों के बारे में तकरीरें देने के साथ-साथ, वे उन लोगों की इस्लाम की समझ की जरूरतों को भी पूरा करते थे जो ऐसे देशों में रहते थे जहां इस्लाम की मान्यताओं और रीति-रिवाजों के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं थी। दूसरे मौलानाओं से जुदा सियादत नकवी आसान उर्दू में बयान देते थे, जिसमें वह अंग्रेजी के कुछ शब्द भी शामिल करते थे, ताकि युवा उनके संदेश को समझ सकें। इस दौरान कॉलेज का समस्त स्टाफ व छात्र मौजूद रहे।

सामान्य प्रश्न

मौलाना सियादत नकवी का क्या योगदान था?
मौलाना सियादत नकवी इस्लाम की समझ की जरूरतों को पूरा करते थे और समाज सुधारक के रूप में जाने जाते थे।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsअमरोहाAmroha News: छात्रों ने शिया इमाम की दुआएं मगफिरत के लिए उठाए हाथ