ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश अमरोहाकारगिल विजय दिवस पर शहीदों को किया नमन

कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को किया नमन

कारगिल विजय दिवस के मौके पर भारतीय किसान संघ कार्यकर्ताओं ने नगर पालिका स्थित अमर शहीद सरदार भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। वीर शहीदों की गाथा का बखान...

कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को किया नमन
हिन्दुस्तान टीम,अमरोहाFri, 26 Jul 2019 05:37 PM
ऐप पर पढ़ें

कारगिल विजय दिवस के मौके पर भारतीय किसान संघ कार्यकर्ताओं ने नगर पालिका स्थित अमर शहीद सरदार भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। वीर शहीदों की गाथा का बखान किया।

जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार शर्मा ने कहा कि कारगिल युद्ध की सफलता का श्रेय अपने प्राणों की आहुति देने वाले सैनिकों को जाता है। उन्होंने दुश्मनों को धूल चटा दी। पूरे देश को वीर सैनिकों की शहादत पर गर्व है। वक्ताओं ने कहा कि अर्धसैनिक बलों को भी सैनिकों के समान सुविधाएं मुहैया कराई जाएं। सैनिकों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए अमर शहीद सरदार भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। महीपाल सिंह, सुशील भगत जी, लाखन सिंह, कोविंद्र सिंह चौहान, देवराज सिंह, हरकेश सिंह, यशवीर सिंह व बलवीर सिंह आदि कार्यकर्ताओं मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें