आंधी के दौरान दरवाजा लगने से महिला घायल, टीन शेड गिरने से ट्रैक्टर क्षतिग्रस्त

Newswrap हिन्दुस्तान, अमरोहा
Follow us on Google News
share

हसनपुर में बुधवार रात आई आंधी-बारिश ने भारी तबाही मचाई। गांव रुखालू में पड़ोसी का टीन शेड गिरने से ट्रैक्टर क्षतिग्रस्त हो गया। अब्दुल्ला कालोनी में लोहे का दरवाजा लगने से एक महिला घायल हो गई। कई पेड़ उखड़ गए और बागों में फसल को नुकसान हुआ।

आंधी के दौरान दरवाजा लगने से महिला घायल, टीन शेड गिरने से ट्रैक्टर क्षतिग्रस्त

हसनपुर, संवाददाता। आंधी-बरसात ने बुधवार रात भी कहर बरपाया। जगह-जगह पेड़ उखड़ या टूट गए। आंधी के दौरान दरवाजा लगने से एक महिला घायल हो गई जबकि, दूसरी ओर उड़ी टीन पड़ोसी के घर गिरने से ट्रैक्टर क्षतिग्रस्त हो गया।जानकारी के मुताबिक क्षेत्र के गांव रुखालू में बुधवार देर शाम आंधी-बारिश के दौरान पड़ोसी का टीन शेड उड़कर रामपाल सिंह के घर पर गिर गया। रामपाल के टीन शेड में खड़ा ट्रैक्टर क्षतिग्रस्त हो गया। मौके पर काफी देर तक अफरातफरी मची रही। उधर, नगर की अब्दुल्ला कालोनी में लोहे का भारी दरवाजा लगने से मुनीशा पत्नी असगर घायल हो गईं।

उनके हाथ में फैक्चर हो गया। निजी अस्पताल से मेरठ रेफर किया गया है। उधर, कालोनी निवासी तसलीम पुत्र जुम्मा के कमरे की टीन गार्डर सहित हवा के संग उड़ गईं। हवीब पुत्र अलीहसन की पशुशाला की टीन उड़कर दिलशाद के मकान पर गिर गई। गनीमत रही कि टीन की चपेट में नहीं आया। वरना हादसा हो सकता था। कई बागों में आम के वजन से झुकी डालियां टूट गईं। खेतों की मेढ़ पर खड़े यूकेलिप्टस के पेड़ गिर गए। बसीकला निवासी मीर हसन सैफी का कहना है कि बुधवार सुबह व देर शाम की आंधी से खासा नुकसान हुआ है। लिंक मार्ग पर बड़ा पेड़ गिरने से काफी देर तक आवागमन बाधित रहा।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।