भीषण गर्मी में किसानों की परेशानी बढ़ी, गन्ने की फसल पर असर
Amroha News - जिले में भीषण गर्मी से किसानों को परेशानी हो रही है। गन्ने की फसल सूख रही है और सिंचाई की कमी से नुकसान की आशंका है। किसान बारिश का इंतजार कर रहे हैं। गन्ने की खेती एक लाख हेक्टेयर में की जा रही है, और गर्मी का असर उत्पादन पर पड़ रहा है।

जिले में पड़ रही भीषण गर्मी किसानों के लिए परेशानी का सबब बनी है। कड़ी धूप से गन्ने की फसल सूख रही है। सिंचाई की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने से फसल में नुकसान की संभावना जताई जा रही है। गर्मी के चलते किसान सुबह दस बजे के बाद खेतों में काम नहीं कर पा रहे हैं। किसान बारिश का इंतजार कर रहे है, ताकि चिलचिलाती गर्मी से कुछ राहत मिल सके। जिले में एक लाख हेक्टेयर क्षेत्रफल पर गन्ने की खेती की जा रही है। इस बार सर्दियों में भी बारिश कम हुई। गर्मी का सीजन भी सूखा बीत रहा है।
बारिश न होने का सबसे ज्यादा असर गन्ने की फसल पर पड़ रहा है। किसान समय पर खाद नहीं दे पा रहे हैं और न ही फसलों की उचित देखभाल कर पा रहे हैं। इस स्थिति से किसानों की आर्थिक स्थिति पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका है। डीसीओ मनोज कुमार ने बताया कि किसान गन्ने की फसल में पानी की कमी न होने दें। सिंचाई की कमी का असर गन्ना उत्पादन पर पड़ सकता है। हर सप्ताह फसल की सिंचाई करते रहे। बारिश के बाद ही यूरिया खाद फसल में डालें। फसल में रोग, कीट से बचाव के लिए कृषि व गन्ना विशेषज्ञों से खेतों का निरीक्षण भी कराते रहें।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


