Severe Cold Wave Grips City Minimum Temperature Drops to 9 C रविवार को भी खराब रहा मौसम, ठिठुरन बढ़ी, Amroha Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsAmroha NewsSevere Cold Wave Grips City Minimum Temperature Drops to 9 C

रविवार को भी खराब रहा मौसम, ठिठुरन बढ़ी

Amroha News - अमरोहा, संवाददाता। रविवार को भी मौसम खराब रहा। आसमान में बादल और कोहरे की धुंध तनी रही। शीतलहर के प्रकोप से लोग कांप उठे। बर्फीली हवा ने लोगों को दुबक

Newswrap हिन्दुस्तान, अमरोहाSun, 29 Dec 2024 06:33 PM
share Share
Follow Us on
रविवार को भी खराब रहा मौसम, ठिठुरन बढ़ी

रविवार को भी मौसम खराब रहा। आसमान में बादल और कोहरे की धुंध तनी रही। शीतलहर के प्रकोप से लोग कांप उठे। बर्फीली हवा ने लोगों को दुबकने को मजबूर कर दिया। इससे सड़क यातायात भी प्रभावित हुआ। बाजारों में भी सन्नाटा पसरा दिखाई दिया। लोग अलाव से राहत पाने की कोशिश में जुटे रहे। हालांकि दोहपर बाद धूप खिलने पर लोगों को सर्दी से मामूली राहत मिली। शाम ढलते ही सर्दी का सितम फिर बढ़ गया है। सर्दी से बचने के लिए लोग अपने घरों में कैद हो गए। रविवार को न्यूनतम तापमान लुढ़क कर 9 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। एक सप्ताह तक शीतलहर का प्रकोप जारी रहने की संभावना जताई जा रही है। शुक्रवार और शनिवार को बारिश के चलते मौसम खराब रहा। रविवार को भी मौसम खुला नहीं। सुबह से लेकर दोपहर तक आसमान में बादल छाए रहे। शीतलहर चलती रही। घरों के अंदर भी सर्दी के कारण लोगों का बुरा रहा। सर्दी बढ़ने से लोग घरों में दुबके रहे और जरूरी होने पर ही बाहर निकले। शीतलहर और गलन से लोगों की कंपकपी छूटी रही। सर्दी अधिक होने के कारण लोगों ने अलाव का सहारा लिया। नगर में जगह-जगह मुख्य रास्तों और बाजारों में अलाव जलाए गए। नगर के मुख्य मार्गोँ और बाजारों में लोगों की आवाजाही कम रही। दोपहर बाद खिली धूप ने सर्दी से लोगों को राहत दिलाई। लोगों ने घरों की छत, पार्क व बालकनी में धूप का आनंद लिया। शाम ढलते ही ठंड और बढ़ गई। शाम होने पर ज्यादातर लोग घरों के अंदर दुबक गए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।