Severe Cold Wave Disrupts Daily Life as Sun Remains Hidden for Three Days तीसरे दिन भी मौसम खराब, सूर्यदेव ने नहीं दिए दर्शन, Amroha Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsAmroha NewsSevere Cold Wave Disrupts Daily Life as Sun Remains Hidden for Three Days

तीसरे दिन भी मौसम खराब, सूर्यदेव ने नहीं दिए दर्शन

Amroha News - गजरौला, संवाददाता। रविवार को तीसरे दिन भी मौसम खराब रहा। सूर्यदेव ने दिनभर दर्शन नहीं दिए। शाम को शीतलहर चली तो लोग घरों में कैद हो गए। सड़कों पर सन्न

Newswrap हिन्दुस्तान, अमरोहाMon, 30 Dec 2024 01:08 AM
share Share
Follow Us on
तीसरे दिन भी मौसम खराब, सूर्यदेव ने नहीं दिए दर्शन

रविवार को तीसरे दिन भी मौसम खराब रहा। सूर्यदेव ने दिनभर दर्शन नहीं दिए। शाम को शीतलहर चली तो लोग घरों में कैद हो गए। सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। तीसरे दिन भी सुबह से ही मौसम खराब रहा। सुबह ठंड ज्यादा होने पर कम लोग मार्निंग वाक के लिए निकले। लोग देर तक घरों में कैद रहे। दिनभर सूर्यदेव ने दर्शन नहीं दिए। आसमान में बादल छाए रहे। शाम होते ही शीतलहर चल पड़ी। लोग ठंड से ठिठुरते नजर आए। शीतलहर चलने पर लोग शाम को जल्दी ही घरों में कैद हो गए। बाजारों में सन्नाटा पसर गया। ठंड बढ़ने पर जन जीवन प्रभावित हो रहा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।